Home / थोडक्यात / छत्तीसगढ़ किसान सभा...

थोडक्यात

छत्तीसगढ़ किसान सभा (CGKS)* *(अ. भा. किसान सभा - AIKS से संबद्ध)* *जिला समिति कोरबा(छ.ग)*

छत्तीसगढ़ किसान सभा (CGKS)*  *(अ. भा. किसान सभा - AIKS से संबद्ध)*  *जिला समिति कोरबा(छ.ग)*

*छत्तीसगढ़ किसान सभा (CGKS)*

*(अ. भा. किसान सभा - AIKS से संबद्ध)*

*जिला समिति कोरबा(छ.ग)*

 

✍️प्रशांत झा

छत्तीसगढ

 

*टिकैत की सभा सफल बनाने किसान सभा ने कसी कमर : कई संगठनों का मिला साथ*

 

कोरबा। 13 फरवरी को संयुक्त किसान मोर्चा के नेता राकेश टिकैत की सभा को सफल बनाने के लिए छत्तीसगढ़ किसान सभा का प्रचार अभियान जोरों से चल रहा है। किसान सभा द्वारा आयोजित इस सभा को भू-विस्थापित रोजगार एकता संघ और आदिवासी अधिकार राष्ट्रीय मंच से संबद्ध आदिवासी एकता महासभा का भी साथ मिल गया है। किसान सभा के राष्ट्रीय संयुक्त सचिव बादल सरोज, भूमि अधिकार आंदोलन से संबद्ध छत्तीसगढ़ बचाओ आंदोलन के संयोजक आलोक शुक्ला के साथ आदिवासी एकता महासभा के राज्य सचिव बाल सिंह, किसान सभा के प्रदेश अध्यक्ष संजय पराते व सचिव ऋषि गुप्ता भी संबोधित करेंगे। हसदेव-सरगुजा क्षेत्र के किसानों के महासम्मेलन में हिस्सा लेने के बाद टिकैत यहां गंगानगर में आयोजित सभा को शाम 5 बजे संबोधित करेंगे।

 

उल्लेखनीय है कि कोरबा जिले में एसईसीएल का क्षेत्र भू-विस्थापितों के आंदोलन का गढ़ बन चुका है और पिछले दो सालों में छत्तीसगढ़ किसान सभा उनके बीच एक प्रमुख संगठन के रूप में उभरा है। यह संगठन एसईसीएल की उन नीतियों-नियमों पर लगातार सवाल खड़े कर रहा है, जिसके कारण खनन प्रभावित ग्रामीण खदान में अपनी जमीन जाने के बाद भी रोजगार से वंचित हो रहे हैं और अपनी आजीविका का साधन छीन जाने के बाद ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं। भू-विस्थापितों के मुद्दों के साथ ही अब आदिवासी वनाधिकार तथा एनटीपीसी के राखड़ बांध से प्रभावित ग्रामीणों का मुद्दा भी जुड़ गया है। टिकैत के आने और किसान सभा के मंच से संबोधित करने से इन मुद्दों को और यहां के आंदोलन को और ज्यादा बल मिलने की संभावना है।

 

किसान सभा नेता जवाहर सिंह कंवर और प्रशांत झा ने बताया कि 'विस्थापन पीड़ितों की संघर्ष सभा' को सफल बनाने के लिए पांच वाहन जत्थे घूम रहे हैं, जो नुक्कड़ सभाओं, ग्राम बैठकों और पर्चा वितरण के जरिये संघर्ष सभा की जानकारी ग्रामीणों को दे रहे हैं और सभा में आमंत्रित कर रहे है। किसान सभा की इस पहलकदमी का लोगों पर अच्छा प्रभाव पड़ रहा है। सुमेन्द्र सिंह ठकराल, होरी के नेतृत्व में माईक प्रचार जत्था और रेशम यादव, दामोदर श्याम, हेम सिंह मरकाम, दिलहरण चौहान, मान सिंह कंवर, नंदलाल कंवर, दीपक साहू, गणेश बिंझवार, दीनानाथ, जय कौशिक के नेतृत्व में गांव-गांव में बैठक आयोजित कर पीड़ित विस्थापित किसानों को संघर्ष सभा के लिए एकजुट किया जा रहा है।

 

हाल ही में संयुक्त मोर्चा ने स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशों के आधार पर फसल की सकल लागत का डेढ़ गुना न्यूनतम समर्थन मूल्य देने के सवाल पर फिर से देशव्यापी आंदोलन-अभियान छेड़ने की घोषणा की है। टिकैत के छत्तीसगढ़ प्रवास को इससे जोड़कर भी देखा जा रहा है, जो  ग्रामीणों और खेती-किसानी के मुद्दों को हल करने के लिए व्यापक किसान एकता का संदेश सब जगह पहुंचा रहे हैं।

 

*प्रशांत झा*

सचिव, छग किसान सभा, कोरबा

(मो) 076940-98022

ताज्या बातम्या

सुशगंगा पब्लिक स्कूलची उज्वल यशाची परंपरा कायम. 13 May, 2024

सुशगंगा पब्लिक स्कूलची उज्वल यशाची परंपरा कायम.

वणी.- स्वावलंबी शिक्षण संस्था द्वारा संचालित सुशगंगा पब्लिक स्कूलने उज्वल यशाची परंपरा कायम राखत या वर्षीही दहावी...

*सुरक्षेचा अभाव बातमी झळकताच महामार्ग कंत्रटदार खळबळून जागे? ठिक ठिकाणी रस्ते बंद करण्याला सुरुवात*                                    13 May, 2024

*सुरक्षेचा अभाव बातमी झळकताच महामार्ग कंत्रटदार खळबळून जागे? ठिक ठिकाणी रस्ते बंद करण्याला सुरुवात*

*सुरक्षेचा अभाव बातमी झळकताच महामार्ग कंत्रटदार खळबळून जागे? ठिक ठिकाणी रस्ते बंद करण्याला सुरुवात* ...

वणी शहरातील पाणीपुरवठा तत्काळ  सुरळीत करा - मनसेची मागणी, १० ते १२ दिवसाआड होत आहे शहराला पाणीपुरवठा. 13 May, 2024

वणी शहरातील पाणीपुरवठा तत्काळ सुरळीत करा - मनसेची मागणी, १० ते १२ दिवसाआड होत आहे शहराला पाणीपुरवठा.

उन्हाची दाहकता दिवसेंदिवस वाढतं असल्याने शहराला उन्हाच्या चटक्या बरोबर पाणी टंचाईच्या झळा सुध्दा सोसाव्या लागत...

ऑईलमिल फॉक्ट्री मध्ये सरकिच्या ढिगाऱ्यात १० वर्षीय मुलीचा मृतदेह. 12 May, 2024

ऑईलमिल फॉक्ट्री मध्ये सरकिच्या ढिगाऱ्यात १० वर्षीय मुलीचा मृतदेह.

वणी:- लालगुडा गावालगत असलेल्या एमआयडीसीमध्ये स्वास्तिक ऑइल मिल कंपनीत एका दहा वर्षाच्या मुलीचा सरकीच्या ढिगाऱ्याखाली...

नंदीग्राम एक्स्प्रेस व साप्ताहीक रेल्वे गाड्यांना मुकुटबन येथे थांबा द्या-सुरेंद्र गेडाम 12 May, 2024

नंदीग्राम एक्स्प्रेस व साप्ताहीक रेल्वे गाड्यांना मुकुटबन येथे थांबा द्या-सुरेंद्र गेडाम

झरी: तालुक्यातील सर्वात मोठी बाजारपेठ असणारे गाव मुकुटबन येथे बिर्ला कंपनीचे सिमेंन्ट प्लान्ट तसेच कोळसा खदानी...

 घुग्गुस येथे दारूच्या नशेत असताना झालेल्या भांडणामुळे एकाचा मृत्यू. 12 May, 2024

घुग्गुस येथे दारूच्या नशेत असताना झालेल्या भांडणामुळे एकाचा मृत्यू.

घुग्घुस : शहरातील मुख्य बाजारपेठ असलेल्या बस्ती येथील तळब येथे असलेल्या दीक्षित दारू दुकानाच्या मागे दारू पिऊन दोघे...

थोडक्याततील बातम्या

*अंदरूनी मामले कितने अंदरूनी, बाहरी आलोचनाएं कितनी बाहरी*

*अंदरूनी मामले कितने अंदरूनी, बाहरी आलोचनाएं कितनी बाहरी* *(आलेख : राजेन्द्र शर्मा)* बाहरी बनाम अंदरूनी के संघ-भाजपा...

*अब टमाटर-मुक्त भारत!*

*अब टमाटर-मुक्त भारत!* *(व्यंग्य : राजेंद्र शर्मा)* इस बार टमाटर ने भी अपने नखरे दिखा ही दिए। अब तक अक्सर कभी आलू, तो कभी...

पर्यावरणाचा गळा घोटणारे प्लास्टिक प्रदूषण (जागतिक पर्यावरण दिन विशेष - ०५ जून २०२३)

पर्यावरणाचा गळा घोटणारे प्लास्टिक प्रदूषण जागतिक पर्यावरण दिन विशेष - ०५ जून २०२३ पर्यावरण हा पृथ्वीवरील जीवनाचा...