Home / थोडक्यात / भारत की कम्युनिस्ट...

थोडक्यात

भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) - CPI(M) जिला समिति कोरबा, छत्तीसगढ़ निगम बजट को माकपा का समर्थन नहीं जलकर, संपत्ति कर और बांकीमोंगरा के विकास के मुद्दे पर माकपा पार्षद ने किया सदन से वाक आऊट

भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) - CPI(M)  जिला समिति कोरबा, छत्तीसगढ़    निगम बजट को माकपा का समर्थन नहीं  जलकर, संपत्ति कर और बांकीमोंगरा के विकास के मुद्दे पर माकपा पार्षद ने किया सदन से वाक आऊट

भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) - CPI(M)

जिला समिति कोरबा, छत्तीसगढ़

 

निगम बजट को माकपा का समर्थन नहीं  जलकर, संपत्ति कर और बांकीमोंगरा के विकास के मुद्दे पर माकपा पार्षद ने किया सदन से वाक आऊट

 

✍️संजय परात

 छत्तीसगढ

 

छत्तीसगढ:-कोरबा। मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी ने कोरबा नगर निगम द्वारा पेश किए गए बजट को जनविरोधी बताते हुए गरीबों को लूटकर राजस्व बढ़ाने वाला बजट करार दिया है। इस बजट को समर्थन नही देने की घोषणा करते हुए माकपा पार्षद राजकुमारी कंवर ने जलकर, संपत्ति कर और बांकीमोंगरा के विकास के मुद्दे पर सदन से वाक आऊट किया। उन्होंने आरोप लगाया कि बजट में गरीबों के लिए कुछ नहीं है और उनके लिए जल कर तथा संपत्ति कर माफ करने और बांकी मोंगरा क्षेत्र के विकास को प्राथमिकता देने के वादे से महापौर मुकर गए हैं।

उल्लेखनीय है कि माकपा की पार्षद राजकुमारी कंवर ने पहले ही महापौर से मिलकर पूर्व में जारी अनाप-शनाप पानी के बिलों को निरस्त करने, गरीबों के संपत्ति कर माफ करने के साथ बांकी मोंगर क्षेत्र के विकास के लिए बजट में स्पष्ट घोषणा की मांग की थी। लेकिन बजट में इन मुद्दों पर कुछ भी प्रावधान नहीं किया गया है। निगम बजट में महापौर के इस रुख पर अपना विरोध प्रकट करते हुए माकपा पार्षद सदन से वाक आऊट कर गई।

माकपा ने कहा है कि महापौर बजट पारित कराने में सफल जरूर हो गए है, लेकिन जनता का दिल जीतने में सफल नहीं हो पाए। माकपा के जिला सचिव प्रशांत झा ने अपनी कड़ी प्रतिक्रिया में कहा है कि अरबों के बजट में आम जनता के लिए न विकास है, न राहत। करोना काल के बाद आम जनता की आय में काफी गिरावट आई है। यही कारण है कि माकपा ने पानी के अनाप-शनाप बिलों को निरस्त करने, संपत्ति कर सहित अन्य बकाया कर माफ करने की मांग कई बार की है। आम जनता को राहत देने पर चुप्पी साधने का सीधा मतलब है कि आम जनता की समस्या से महापौर को कोई मतलब नहीं है, लेकिन  निगम द्वारा जबरन संपत्ति और जल कर की वसूली को जनता स्वीकार करने वाली नहीं है। देशव्यापी किसान आंदोलन की तरह ही माकपा इन कारों के खिलाफ जनता को लामबंद करके सड़कों पर उतरेगी। उन्होंने कहा कि पिछड़े हुए बांकी मोंगरा क्षेत्र के विकास के लिए  बजट में कुछ नहीं है और यह बांकी मोंगरा क्षेत्र के नागरिकों के साथ खुला विश्वासघात है। इस क्षेत्र की जनता इसका जवाब अपने प्रतिरोध आंदोलन के जरिये देगी

ताज्या बातम्या

सुशगंगा पब्लिक स्कूलची उज्वल यशाची परंपरा कायम. 13 May, 2024

सुशगंगा पब्लिक स्कूलची उज्वल यशाची परंपरा कायम.

वणी.- स्वावलंबी शिक्षण संस्था द्वारा संचालित सुशगंगा पब्लिक स्कूलने उज्वल यशाची परंपरा कायम राखत या वर्षीही दहावी...

*सुरक्षेचा अभाव बातमी झळकताच महामार्ग कंत्रटदार खळबळून जागे? ठिक ठिकाणी रस्ते बंद करण्याला सुरुवात*                                    13 May, 2024

*सुरक्षेचा अभाव बातमी झळकताच महामार्ग कंत्रटदार खळबळून जागे? ठिक ठिकाणी रस्ते बंद करण्याला सुरुवात*

*सुरक्षेचा अभाव बातमी झळकताच महामार्ग कंत्रटदार खळबळून जागे? ठिक ठिकाणी रस्ते बंद करण्याला सुरुवात* ...

वणी शहरातील पाणीपुरवठा तत्काळ  सुरळीत करा - मनसेची मागणी, १० ते १२ दिवसाआड होत आहे शहराला पाणीपुरवठा. 13 May, 2024

वणी शहरातील पाणीपुरवठा तत्काळ सुरळीत करा - मनसेची मागणी, १० ते १२ दिवसाआड होत आहे शहराला पाणीपुरवठा.

उन्हाची दाहकता दिवसेंदिवस वाढतं असल्याने शहराला उन्हाच्या चटक्या बरोबर पाणी टंचाईच्या झळा सुध्दा सोसाव्या लागत...

ऑईलमिल फॉक्ट्री मध्ये सरकिच्या ढिगाऱ्यात १० वर्षीय मुलीचा मृतदेह. 12 May, 2024

ऑईलमिल फॉक्ट्री मध्ये सरकिच्या ढिगाऱ्यात १० वर्षीय मुलीचा मृतदेह.

वणी:- लालगुडा गावालगत असलेल्या एमआयडीसीमध्ये स्वास्तिक ऑइल मिल कंपनीत एका दहा वर्षाच्या मुलीचा सरकीच्या ढिगाऱ्याखाली...

नंदीग्राम एक्स्प्रेस व साप्ताहीक रेल्वे गाड्यांना मुकुटबन येथे थांबा द्या-सुरेंद्र गेडाम 12 May, 2024

नंदीग्राम एक्स्प्रेस व साप्ताहीक रेल्वे गाड्यांना मुकुटबन येथे थांबा द्या-सुरेंद्र गेडाम

झरी: तालुक्यातील सर्वात मोठी बाजारपेठ असणारे गाव मुकुटबन येथे बिर्ला कंपनीचे सिमेंन्ट प्लान्ट तसेच कोळसा खदानी...

 घुग्गुस येथे दारूच्या नशेत असताना झालेल्या भांडणामुळे एकाचा मृत्यू. 12 May, 2024

घुग्गुस येथे दारूच्या नशेत असताना झालेल्या भांडणामुळे एकाचा मृत्यू.

घुग्घुस : शहरातील मुख्य बाजारपेठ असलेल्या बस्ती येथील तळब येथे असलेल्या दीक्षित दारू दुकानाच्या मागे दारू पिऊन दोघे...

थोडक्याततील बातम्या

*अंदरूनी मामले कितने अंदरूनी, बाहरी आलोचनाएं कितनी बाहरी*

*अंदरूनी मामले कितने अंदरूनी, बाहरी आलोचनाएं कितनी बाहरी* *(आलेख : राजेन्द्र शर्मा)* बाहरी बनाम अंदरूनी के संघ-भाजपा...

*अब टमाटर-मुक्त भारत!*

*अब टमाटर-मुक्त भारत!* *(व्यंग्य : राजेंद्र शर्मा)* इस बार टमाटर ने भी अपने नखरे दिखा ही दिए। अब तक अक्सर कभी आलू, तो कभी...

पर्यावरणाचा गळा घोटणारे प्लास्टिक प्रदूषण (जागतिक पर्यावरण दिन विशेष - ०५ जून २०२३)

पर्यावरणाचा गळा घोटणारे प्लास्टिक प्रदूषण जागतिक पर्यावरण दिन विशेष - ०५ जून २०२३ पर्यावरण हा पृथ्वीवरील जीवनाचा...