Home / देश-विदेश / *रास्ता उपलब्ध कराने...

देश-विदेश

*रास्ता उपलब्ध कराने की मांग : किसान सभा ने 5 घंटे तक रोका रेल विस्तार और नए साइलो निर्माण का कार्य*

  *रास्ता उपलब्ध कराने की मांग : किसान सभा ने 5 घंटे तक रोका रेल विस्तार और नए साइलो निर्माण का कार्य*

*छत्तीसगढ़ किसान सभा (CGKS)*

*(अ. भा. किसान सभा - AIKS से संबद्ध)*

*जिला समिति, कोरबा, छग*

भारतीय वार्ता 

 

कोरबा। अखिल भारतीय किसान सभा से संबद्ध छत्तीसगढ़ किसान सभा ने एसईसीएल गेवरा क्षेत्र के लक्ष्मण प्रोजेक्ट के पास रेल विस्तार कार्य से प्रभावित होने वाले आदिवासी परिवारों के लिए बुनियादी मानवीय सुविधाएं और आम रास्ता उपलब्ध करने की मांग को लेकर गेवरा-भैंसमाखार के ग्रामीणों के साथ मिलकर पूर्व चेतावनी अनुसार रेल विस्तार और नए साइलो निर्माण के कार्य को रोक दिया। दीपका तहसीलदार द्वारा किसानों को आम रास्ता दिलाने के लिए पहल करने के आश्वाशन के बाद आंदोलन समाप्त हुआ।

 

उल्लेखनीय है कि मनगांव के नजदीक लक्ष्मण प्रोजेक्ट के पास नए साइलो निर्माण के साथ रेल विस्तार का काम तेजी से हो रहा है, लेकिन रेल लाईन पार करने के लिए आम रास्ता नहीं छोड़ा जा रहा है। इस संबंध में जिला प्रशासन और एसईसीएल प्रबंधन के अधिकारियों को ज्ञापन दिया गया था, लेकिन किसी ने इस समस्या के प्रति गंभीरता नहीं दिखाया, जिससे किसानों में काफी आक्रोश था। इसलिए प्रभावितों ने किसान सभा के साथ मिलकर काम को बंद कराया।

 

5 घंटे कार्य बंद होने से एसईसीएल प्रबंधन के हाथ-पांव फूलने लगे थे।  एसईसीएल के अधिकारी दीपका तहसीलदार के साथ आंदोलन स्थल पर पहुंचे और समस्या हल करने का आश्वासन दिया। ध्यान रहे कि गेवरा-भैसमाखार के ग्रामीण पीढ़ियों से यहां निवासरत हैं। यह क्षेत्र शहरी क्षेत्र नगर निगम अंतर्गत आता है, इसके बावजूद अभी तक इनके घरों तक सड़क, बिजली, पानी नहीं पहुंचा है। एसईसीएल के अधिकारियों ने ग्रामीणों के पेयजल समस्या को देखते हुए हैंडपंप लगाने और सोलर लाईट की व्यवस्था जल्द करने का आश्वाशन दिया है।

 

किसान सभा के कोरबा जिला सचिव प्रशांत झा और अध्यक्ष जवाहर सिंह कंवर ने सभी ग्रामीणों को उनकी एकजुटता के बल पर संघर्ष में मिली सफलता पर बधाई दी है। आंदोलन में प्रमुख रूप से दामोदर श्याम, गणेश बिंझवार, जय कौशिक, राजकुंवर, बसंता बाई, राजकुमारी, घसनीन बाई, मीरा बाई, फूल कुंवर,गायत्री बाई, बंधन राम, गंभीर सिंह, भगत राम, प्रेमलाल, प्यारे लाल, रविन्द्र कुमार के साथ बड़ी संख्या में प्रभावित किसान उपस्थित थे।

 

*प्रशांत झा*

सचिव, छग किसान सभा, कोरबा

(मो) 76940-98022

ताज्या बातम्या

मटका अड्ड्यावर आमदारांची धाड..! पण पाणी, वीज समस्या कधी सुटणार? 11 May, 2024

मटका अड्ड्यावर आमदारांची धाड..! पण पाणी, वीज समस्या कधी सुटणार?

वणी:- दोन दिवसांआधी आमदार संजीवरेड्डी बोदकुरवार यांनी मटका अड्ड्यावर धाड मारून वणीकरांची मनं जिंकली. गेल्या ६ दिवसांपासून...

स्थानिक गुन्हे शाखा, चंद्रपुर ची पोस्टे चंद्रपूर शहर परीसरात तंबाखु वाहतुक करीत असलेल्या विक्रेत्यावर धडक कारवाई. 11 May, 2024

स्थानिक गुन्हे शाखा, चंद्रपुर ची पोस्टे चंद्रपूर शहर परीसरात तंबाखु वाहतुक करीत असलेल्या विक्रेत्यावर धडक कारवाई.

घुग्घुस- : पोलीस अधिक्षक श्री. सुदर्शन मुम्मका सा चंद्रपूर यांनी दिलेल्या निर्देशाप्रमाणे चंद्रपूर जिल्हया मध्ये...

कुंभा ते बोरी गदाजी रोड सहा महिन्यातच उखरला 11 May, 2024

कुंभा ते बोरी गदाजी रोड सहा महिन्यातच उखरला

मारेगाव: तालुक्यातील कुंभा ते बोरी गदाजी रोड सहा महिन्यातच उखडला असल्याने रस्त्याच्या गुणवत्तेवर प्रशचिन्ह निर्माण...

कुंभा ते बोरी गदाजी रोड सहा महिन्यातच उखरला 11 May, 2024

कुंभा ते बोरी गदाजी रोड सहा महिन्यातच उखरला

मारेगाव: तालुक्यातील कुंभा ते बोरी गदाजी रोड सहा महिन्यातच उखडला असल्याने रस्त्याच्या गुणवत्तेवर प्रशचिन्ह निर्माण...

*आ. सुभाष धोटेंनी केली जेवरा, लोणी च्या नुकसानग्रस्त घरांची पाहणी : तातडीने  मदत पोहोचविण्याच्या प्रशासनाला सुचना* 11 May, 2024

*आ. सुभाष धोटेंनी केली जेवरा, लोणी च्या नुकसानग्रस्त घरांची पाहणी : तातडीने मदत पोहोचविण्याच्या प्रशासनाला सुचना*

*आ. सुभाष धोटेंनी केली जेवरा, लोणी च्या नुकसानग्रस्त घरांची पाहणी : तातडीने मदत पोहोचविण्याच्या प्रशासनाला सुचना* ✍️दिनेश...

*वेकोलीच्या शक्तिशाली ब्लाँस्टींगमुळे अनेक घरांना तडे*    *नुकसानग्रस्त गावकर्‍यांना मदत व प्रभावी उपाययोजना करण्याच्या :आ. सुभाष धोटेंच्या वेकोली प्रशासनाला सुचना* 11 May, 2024

*वेकोलीच्या शक्तिशाली ब्लाँस्टींगमुळे अनेक घरांना तडे* *नुकसानग्रस्त गावकर्‍यांना मदत व प्रभावी उपाययोजना करण्याच्या :आ. सुभाष धोटेंच्या वेकोली प्रशासनाला सुचना*

*वेकोलीच्या शक्तिशाली ब्लाँस्टींगमुळे अनेक घरांना तडे* नुकसानग्रस्त गावकर्‍यांना मदत व प्रभावी उपाययोजना करण्याच्या...

देश-विदेशतील बातम्या

*खुदा नहीं तो खुदा से कम भी नहीं!*

*खुदा नहीं तो खुदा से कम भी नहीं!* *(व्यंग्य : राजेंद्र शर्मा)* मोदी जी गलत कहां कहते हैं। उनके विरोधी, असल में राष्ट्र-विरोधी...

*उद्घाटन नयी संसद का या रेंगती धार्मिक राजशाही का!*

*उद्घाटन नयी संसद का या रेंगती धार्मिक राजशाही का!* *(आलेख : राजेंद्र शर्मा)* नरेंद्र मोदी के राज के नौ साल की एक अनोखी...

*"अ.आ.नि.स.चे रविंद्रदादा जाधव राष्ट्रीय संविधानरत्न पुरस्काराने सन्मानित!!*

*"अ.आ.नि.स.चे रविंद्रदादा जाधव राष्ट्रीय संविधानरत्न पुरस्काराने सन्मानित!!* ✍️Dinesh Zade भारतीय वार्ता नवी दील्ली...