Home / देश-विदेश / *अमृतकाल है भाई, अमृतकाल...

देश-विदेश

*अमृतकाल है भाई, अमृतकाल है!*

*अमृतकाल है भाई, अमृतकाल है!*

भारतीय वार्ता :

 

 

*(व्यंग्य : राजेंद्र शर्मा)*

 

देखा, देखा, कैसे सत्यपाल मलिक दिल्ली में पुलिस थाने में पहुंच गए। वह भी तब, जबकि पुलिस ने न तो उन्हें पकड़ा था और न बुलाया था। पुलिस ने सिर्फ उनको समर्थन देने पहुंचे खाप पंचायतियों को बिना परमीशन के मलिक के घर पर जमा होने के लिए, थाने ले जाकर बैठाया था। मलिक साहब खुद ही, अपनी मर्जी से उनके साथ-साथ चलकर थाने पहुंच गए, अपनी मर्जी से उनके साथ कई घंटे बैठे रहे और फिर उनके साथ अपनी मर्जी से थाने से उठकर चले भी गए। उन्हें न कोई थाने लाया था, न किसी ने थाने में पकडक़र बैठाया था, फिर थाने से भगाने का तो सवाल ही कहां उठता है। फिर भी वह अपनी मर्जी से थाने पहुंचे, जब तक जी किया वहां बैठे और फिर उठकर चले गए।

 

जब पुलिस के किसी भी तरह के हाथ के बिना, कभी गवर्नर रहे सत्यपाल मलिक तक अपनी मर्जी से थाने पहुंच सकते हैं, तो नरोडा गाम में 2002 में मारे गए ग्यारह मामूली मुसलमानों के लिए, किसी मारने वाले का होना क्यों जरूरी है? तब 67 के 67 लोगों के अदालत के बरी करने पर, इसका शोर क्यों मचाया जा रहा है कि क्या ग्यारह अपने आप मर गए। ग्यारह मुसलमानों को मारने वाला कोई भी नहीं था। नो वन किल्ड इलैवन इन नरोडा गाम! ना बाबू बजरंगी, ना माया कोडनानी और न कोई और। सच पूछिए तो यह इस तरह का अकेला मामला भी नहीं है। इससे पहले, नरोडा के गुलबर्ग सोसाइटी के मामले में भी तो ऐसा ही हुआ था। मेरठ की बगल में मलियाना के मामले में भी।

 

मरना और मारना, दो अलग-अलग चीजें हैं। वो जमाने लद गए जब हर मरने वाले के मरने में किसी मारने वाले का हाथ होता था। और मरने वाले के मरने में हाथ होने के चक्कर में, मारने वाले को सजा वगैरह भी होती थी। पर वे सब पुराने जमाने की बातें हैं। तुष्टीकरण वाले जमाने की। अब मोदी जी के अमृतकाल वाले नये इंडिया में, पश्चिम वाले विदेशी न्याय के पीछे भागने वाली वैसी मानसिक गुलामी कहां। अब तो मरने वाले और मारने वाले, दोनों एक-दूसरे से आजाद हैं। मरने वाले मरते रहते हैं, जबकि मारने वाला कोई नहीं होता। मारने वाले भी मारते रहते हैं, पर मरने वाला दिखाई ही नहीं देता है। पर मोदी जी के विरोधी इसे प्राब्लम क्यों बनाने की कोशिश कर रहे हैं? यह भी अगर प्राब्लम है तो, भारत के आत्मनिर्भरता का एक और मोर्चा फतेह करने का मामला क्या होगा?

 

फिर मोदी विरोधियों को मोदी जी का विरोध करना है, यह बात तो समझ में आती है। आखिरकार, मोदी जी डैमोक्रेसी के बादशाह हैं, कोई तानाशाह थोड़े ही हैं। विरोधी, उनका विरोध तो करेंगे ही। लेकिन, मोदी जी के विरोध के चक्कर में न्यायपालिका के फैसले पर सवाल क्यों उठाए जा रहे हैं? विरोधी क्या न्यायपालिका का भी फैसला नहीं मानेंगे? योगी जी की पुलिस एन्काउंटर से फैसला करे, तो भी गलत। मोदी जी के गुजरात की न्यायपालिका फैसला करे, तो भी गलत। फिर विरोधी सही किसे मानेंगे? बीबीसी की डॉक्यूमेंटरी में जो दिखाया गया है उसे? ये तो सरासर एंटीनेशनलता हुई। अमृतकाल का ये अपमान, नहीं सहेगा भारत महान!

 

और अगर विपक्ष वालों की ही बात हम मान लें कि हर मारे जाने वाले के पीछे, कोई मारने वाला होना जरूरी है, तो कोई मारने वाला नहीं होने को क्या इसका भी सबूत नहीं माना जाना चाहिए कि कोई नहीं मरा था? जी हां! न नरोडा गाम में, न नरोडा में, न मलियाना में, न और कहीं, न 2002 में और न उससे पहले। न किसी ने मारा था और न कोई मारा गया था। मरने-मारने की बातें, अटल जी की राजधर्म के पालन की सलाह, सब अफवाहें थीं। सब भारतविरोधी दुष्प्रचार था; षडयंत्र था, भारत को कमजोर करने का। अमृतकाल है, भाई अमृतकाल है। अमृतपाल नहीं, अमृतकाल।                

 

*(व्यंग्यकार वरिष्ठ पत्रकार और साप्ताहिक 'लोकलहर' के संपादक हैं।)*

ताज्या बातम्या

मटका अड्ड्यावर आमदारांची धाड..! पण पाणी, वीज समस्या कधी सुटणार? 11 May, 2024

मटका अड्ड्यावर आमदारांची धाड..! पण पाणी, वीज समस्या कधी सुटणार?

वणी:- दोन दिवसांआधी आमदार संजीवरेड्डी बोदकुरवार यांनी मटका अड्ड्यावर धाड मारून वणीकरांची मनं जिंकली. गेल्या ६ दिवसांपासून...

स्थानिक गुन्हे शाखा, चंद्रपुर ची पोस्टे चंद्रपूर शहर परीसरात तंबाखु वाहतुक करीत असलेल्या विक्रेत्यावर धडक कारवाई. 11 May, 2024

स्थानिक गुन्हे शाखा, चंद्रपुर ची पोस्टे चंद्रपूर शहर परीसरात तंबाखु वाहतुक करीत असलेल्या विक्रेत्यावर धडक कारवाई.

घुग्घुस- : पोलीस अधिक्षक श्री. सुदर्शन मुम्मका सा चंद्रपूर यांनी दिलेल्या निर्देशाप्रमाणे चंद्रपूर जिल्हया मध्ये...

कुंभा ते बोरी गदाजी रोड सहा महिन्यातच उखरला 11 May, 2024

कुंभा ते बोरी गदाजी रोड सहा महिन्यातच उखरला

मारेगाव: तालुक्यातील कुंभा ते बोरी गदाजी रोड सहा महिन्यातच उखडला असल्याने रस्त्याच्या गुणवत्तेवर प्रशचिन्ह निर्माण...

कुंभा ते बोरी गदाजी रोड सहा महिन्यातच उखरला 11 May, 2024

कुंभा ते बोरी गदाजी रोड सहा महिन्यातच उखरला

मारेगाव: तालुक्यातील कुंभा ते बोरी गदाजी रोड सहा महिन्यातच उखडला असल्याने रस्त्याच्या गुणवत्तेवर प्रशचिन्ह निर्माण...

*आ. सुभाष धोटेंनी केली जेवरा, लोणी च्या नुकसानग्रस्त घरांची पाहणी : तातडीने  मदत पोहोचविण्याच्या प्रशासनाला सुचना* 11 May, 2024

*आ. सुभाष धोटेंनी केली जेवरा, लोणी च्या नुकसानग्रस्त घरांची पाहणी : तातडीने मदत पोहोचविण्याच्या प्रशासनाला सुचना*

*आ. सुभाष धोटेंनी केली जेवरा, लोणी च्या नुकसानग्रस्त घरांची पाहणी : तातडीने मदत पोहोचविण्याच्या प्रशासनाला सुचना* ✍️दिनेश...

*वेकोलीच्या शक्तिशाली ब्लाँस्टींगमुळे अनेक घरांना तडे*    *नुकसानग्रस्त गावकर्‍यांना मदत व प्रभावी उपाययोजना करण्याच्या :आ. सुभाष धोटेंच्या वेकोली प्रशासनाला सुचना* 11 May, 2024

*वेकोलीच्या शक्तिशाली ब्लाँस्टींगमुळे अनेक घरांना तडे* *नुकसानग्रस्त गावकर्‍यांना मदत व प्रभावी उपाययोजना करण्याच्या :आ. सुभाष धोटेंच्या वेकोली प्रशासनाला सुचना*

*वेकोलीच्या शक्तिशाली ब्लाँस्टींगमुळे अनेक घरांना तडे* नुकसानग्रस्त गावकर्‍यांना मदत व प्रभावी उपाययोजना करण्याच्या...

देश-विदेशतील बातम्या

*खुदा नहीं तो खुदा से कम भी नहीं!*

*खुदा नहीं तो खुदा से कम भी नहीं!* *(व्यंग्य : राजेंद्र शर्मा)* मोदी जी गलत कहां कहते हैं। उनके विरोधी, असल में राष्ट्र-विरोधी...

*उद्घाटन नयी संसद का या रेंगती धार्मिक राजशाही का!*

*उद्घाटन नयी संसद का या रेंगती धार्मिक राजशाही का!* *(आलेख : राजेंद्र शर्मा)* नरेंद्र मोदी के राज के नौ साल की एक अनोखी...

*"अ.आ.नि.स.चे रविंद्रदादा जाधव राष्ट्रीय संविधानरत्न पुरस्काराने सन्मानित!!*

*"अ.आ.नि.स.चे रविंद्रदादा जाधव राष्ट्रीय संविधानरत्न पुरस्काराने सन्मानित!!* ✍️Dinesh Zade भारतीय वार्ता नवी दील्ली...