Home / देश-विदेश / *देखो‚ पहलवानो तुम ...

देश-विदेश

*देखो‚ पहलवानो तुम ये!*

*देखो‚ पहलवानो तुम ये!*

*देखो‚ पहलवानो तुम ये!*

 

*व्यंग्य : राजेन्द्र शर्मा*

 

एंटीनेशनल कहे जाने से अमान पाऊं तो एक बात पूछूं। जब से ये अमृतकाल लगा है‚ रोज–रोज किसी–न–किसी चीज का टोटा क्यों हो जा रहा है। नहीं‚ नहीं हम रोजगार‚ कमाई‚ सामाजिक सुरक्षा वगैरह के टोटे की बात नहीं कर रहे हैं। हम डेमोक्रेसी, बराबरी, सौहार्द्र वगैरह के टोटे की भी बात नहीं कर रहे हैं। अमृतकाल ऐसी मामूली चीजों के लिए थोड़े ही है। हम तो बड़ी–बड़ी चीजों के टोटे की बात कर रहे हैं।

भागवत जी ने दिखाया‚ तो देश की समझ में आया कि नकारात्मक बहुत हो गई है‚ पॉजिटिविटी का टोटा हो गया है। हिंदुओं की सुरक्षा का टोटा तो खैर‚ अमृतकाल से भी पहले से पड़ा हुआ था। अब उड़नपरी कहलाने वाली पीटी उषा जी ने चेताया है कि देश में अनुशासन का बहुत टोटा पड़ गया है। मजूरों–वजूरों की तरह‚ अब तो महिला ओलंपिक पहलवान भी जंतर–मंतर पर अड्ड़ा जमा रहे हैं; अखाड़े से लेकर आदर्श  भारतीय परिवार तक‚ हरेक अनुशासन की धज्जियां उड़ा रहे हैं। फिर ये पहलवान हैं किस मुगालते मेंॽ क्या समझा है कि जैसे अंतरराष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं में अपने प्रतिद्वंद्वी पहलवानों को पछाड़ लेते हैं‚ वैसे ही ब्रज भूषणशरण सिंह को पछाड़ लेंगेॽ हलुआ समझा है क्याॽ ब्रज भूषण सिंह भी बहुबली का अनुशासन अपनाने से पहले‚ खुद पहलवान रहे हैं। अच्छे–अच्छे दांव की काट अब भी कर सकते हैं। और पहलवान भूतपूर्व हो भी गए तो क्या‚ बाहुबली अभूतपूर्व हैं और सांसदी के जिस दंगल में टिक गए हैं‚ वहां तक आते–आते विरोधियों के सारे दांव खुद ही कट जाते हैं। सो अखाड़े से भूतपूर्व हुए तो क्या‚ कुश्ती संघ के अध्यक्ष की कुर्सी पर परमानेंट हैं। और मोदी जी इन मामूली पहलवानों को‚ अपने पट्ठे को यूं ही कैसे पछाड़ लेने देंगे । ऐसे ही अपने पट्ठों को हटाने लगे‚ तब देश विपक्ष मुक्त तो नहीं होगा‚ पर मोदी जी पट्ठा–मुक्त हो जाएंगे। पहलवानों के कहने से तो कुश्ती संघ के अध्यक्ष को हर्गिज नहीं हटाएंगे। फिर यह तो महिला पहलवानों का मामला है। यौन उत्पीड़न की शिकायतों पर अपने पट्ठे को हटाएंगे‚ तो किस मुंह से विश्व गुरु के आसन पर दावा जताएंगे। महिला पहलवानों की इज्जत के लिए देश की इज्जत थोड़े दांव पर लगा देंगे। पहलवानों, अनुशासन में आओ; इज्जत भूलकर अखाड़े में दंड लगाओ!

*(व्यंग्यकार वरिष्ठ पत्रकार और सप्ताहिक 'लोकलहर' के संपादक हैं।)*

ताज्या बातम्या

मटका अड्ड्यावर आमदारांची धाड..! पण पाणी, वीज समस्या कधी सुटणार? 11 May, 2024

मटका अड्ड्यावर आमदारांची धाड..! पण पाणी, वीज समस्या कधी सुटणार?

वणी:- दोन दिवसांआधी आमदार संजीवरेड्डी बोदकुरवार यांनी मटका अड्ड्यावर धाड मारून वणीकरांची मनं जिंकली. गेल्या ६ दिवसांपासून...

स्थानिक गुन्हे शाखा, चंद्रपुर ची पोस्टे चंद्रपूर शहर परीसरात तंबाखु वाहतुक करीत असलेल्या विक्रेत्यावर धडक कारवाई. 11 May, 2024

स्थानिक गुन्हे शाखा, चंद्रपुर ची पोस्टे चंद्रपूर शहर परीसरात तंबाखु वाहतुक करीत असलेल्या विक्रेत्यावर धडक कारवाई.

घुग्घुस- : पोलीस अधिक्षक श्री. सुदर्शन मुम्मका सा चंद्रपूर यांनी दिलेल्या निर्देशाप्रमाणे चंद्रपूर जिल्हया मध्ये...

कुंभा ते बोरी गदाजी रोड सहा महिन्यातच उखरला 11 May, 2024

कुंभा ते बोरी गदाजी रोड सहा महिन्यातच उखरला

मारेगाव: तालुक्यातील कुंभा ते बोरी गदाजी रोड सहा महिन्यातच उखडला असल्याने रस्त्याच्या गुणवत्तेवर प्रशचिन्ह निर्माण...

कुंभा ते बोरी गदाजी रोड सहा महिन्यातच उखरला 11 May, 2024

कुंभा ते बोरी गदाजी रोड सहा महिन्यातच उखरला

मारेगाव: तालुक्यातील कुंभा ते बोरी गदाजी रोड सहा महिन्यातच उखडला असल्याने रस्त्याच्या गुणवत्तेवर प्रशचिन्ह निर्माण...

*आ. सुभाष धोटेंनी केली जेवरा, लोणी च्या नुकसानग्रस्त घरांची पाहणी : तातडीने  मदत पोहोचविण्याच्या प्रशासनाला सुचना* 11 May, 2024

*आ. सुभाष धोटेंनी केली जेवरा, लोणी च्या नुकसानग्रस्त घरांची पाहणी : तातडीने मदत पोहोचविण्याच्या प्रशासनाला सुचना*

*आ. सुभाष धोटेंनी केली जेवरा, लोणी च्या नुकसानग्रस्त घरांची पाहणी : तातडीने मदत पोहोचविण्याच्या प्रशासनाला सुचना* ✍️दिनेश...

*वेकोलीच्या शक्तिशाली ब्लाँस्टींगमुळे अनेक घरांना तडे*    *नुकसानग्रस्त गावकर्‍यांना मदत व प्रभावी उपाययोजना करण्याच्या :आ. सुभाष धोटेंच्या वेकोली प्रशासनाला सुचना* 11 May, 2024

*वेकोलीच्या शक्तिशाली ब्लाँस्टींगमुळे अनेक घरांना तडे* *नुकसानग्रस्त गावकर्‍यांना मदत व प्रभावी उपाययोजना करण्याच्या :आ. सुभाष धोटेंच्या वेकोली प्रशासनाला सुचना*

*वेकोलीच्या शक्तिशाली ब्लाँस्टींगमुळे अनेक घरांना तडे* नुकसानग्रस्त गावकर्‍यांना मदत व प्रभावी उपाययोजना करण्याच्या...

देश-विदेशतील बातम्या

*खुदा नहीं तो खुदा से कम भी नहीं!*

*खुदा नहीं तो खुदा से कम भी नहीं!* *(व्यंग्य : राजेंद्र शर्मा)* मोदी जी गलत कहां कहते हैं। उनके विरोधी, असल में राष्ट्र-विरोधी...

*उद्घाटन नयी संसद का या रेंगती धार्मिक राजशाही का!*

*उद्घाटन नयी संसद का या रेंगती धार्मिक राजशाही का!* *(आलेख : राजेंद्र शर्मा)* नरेंद्र मोदी के राज के नौ साल की एक अनोखी...

*"अ.आ.नि.स.चे रविंद्रदादा जाधव राष्ट्रीय संविधानरत्न पुरस्काराने सन्मानित!!*

*"अ.आ.नि.स.चे रविंद्रदादा जाधव राष्ट्रीय संविधानरत्न पुरस्काराने सन्मानित!!* ✍️Dinesh Zade भारतीय वार्ता नवी दील्ली...